Ather Energy Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली एथर एनर्जी (Ather Energy) के शेयरों में मंगलवार को 16 फीसदी तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। इस तेजी के चलते कंपनी का शेयर अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद आई है। कंपनी का घाटा एक साल पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है। वहीं, रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है। एथर एनर्जी पर नजर रखने वाले एनालिस्ट्स ने शेयर को ‘Buy’ की रेटिंग दी है।