देश में 3040 रईस लोगों के पास कुल 104 लाख करोड़ की संपत्ति है। मतलब हर आदमी के पास औसतन 425 करोड़ रुपये से ज्यादा! 25 साल पहले इतनी संपत्ति सबसे अमीर व्यक्ति/परिवार के पास हुआ करती थी। आज जितनी संपत्ति 3040 लोगों के पास है, उसका 10 फीसदी से ज्यादा केवल 5 लोगों के पास है। 360 वन और क्रिसिल इंटेलिजेंस की ओर से जारी लिस्ट से यह बात सामने आई है।