बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे गुरुवार शाम जयपुर पहुंचे। अपनी आगामी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के प्रमोशन का आगाज एक अनोखे अंदाज में किया। उन्होंने शहर के प्रतिष्ठित राजमंदिर थिएटर में पहुंचकर खुद अपनी फिल्म की पहली टिकट बेचकर इस रोमांटिक ड्रामा के सिनेमाई सफर की शुरुआत की। फैंस के साथ इस खास पल को साझा करते हुए हर्षवर्धन ने कहा- जयपुर हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। इस शहर के दर्शकों के सामने अपनी फिल्म की पहली टिकट खुद बेचना मेरे लिए सम्मान की बात है। अगर सारी टिकटें बिक गईं, तो मैं वापस आकर आपके साथ फिल्म देखूंगा। पहले PHOTOS में देखें – राजमंदिर के बाहर कार पर चढ़े, फैंस को टिकट बेचे PHOTO-1 PHOTO-2 PHOTO-3 इससे पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की झलक साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि 16 अक्टूबर को जयपुर के राजमंदिर थिएटर में आपसे मुलाकात होगी। मैं खुद टिकट काउंटर से देश की पहली टिकट आपको बेचूंगा। अगर सारी टिकटें बिक गईं, तो मैं वापस आकर आपके साथ फिल्म देखूंगा। फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का निर्देशन मिलाप मिलन जवेरी ने किया है। इसे अंशुल गर्ग ने देसी मूवीज फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि को-प्रोड्यूसर राघव शर्मा हैं। इसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसके गाने ‘दीवानियत’, ‘बोल कफारा क्या होगा’, ‘मेरा हुआ’ और ‘दिल दिल दिल’ रिलीज से पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं। फिल्म इस दिवाली, 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हर्षवर्धन राणे इससे पहले सनम तेरी कसम, तारा बनाम बाला, पलटन, हसीन दिलरुबा, तैश और जॉन अब्राहम के साथ अतिरिक्त जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपनी सादगी और इमोशनल परफॉर्मेंस के लिए हर्षवर्धन ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है।
