नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बालोतरा से है। 4 दोस्त स्कॉर्पियो में जिंदा जल गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1.स्कॉर्पियो में जिंदा जले 4 दोस्त
बाड़मेर के बालोतरा में ट्रेलर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 5 दोस्तों में से 4 की जलने से मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल है। दसा सिणधरी थाना के सड़ा गांव में मेगा हाईवे पर रात करीब 1.30 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें 2. महारानी कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष ने RAS परीक्षा पास की
जयपुर की नेहा यादव ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 376वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने कोचिंग नहीं की। वे साल 2017 में जयपुर के महारानी कॉलेज की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. कंटीली झाड़ियों में मिला 2 दिन का नवजात, कपड़े से मुंह बंधा था
2 दिन का नवजात लकड़ी काट रही महिलाओं को कंटीली झाड़ियों में पड़ा मिला। रोने की दबी हुई सी आवाज आने पर महिलाओं ने पास जाकर देखा तो रूह कांप गई। नवजात के रोने की आवाज नहीं सुनाई पड़े इसलिए उसके मुंह को कपड़े से बांधा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 4.जैसलमेर अग्निकांड में बस मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार
जैसलमेर बस अग्निकांड में पुलिस ने बुधवार रात बस मालिक तुराब अली और ड्राइवर शौकत को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। जिस परिवार में तीन या इससे ज्यादा लोगों की जान गई है, उन्हें कुल 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 5.भीलवाड़ा में यूडीएच मंत्री के सामने लॉटरी में हंगामा
भीलवाड़ा में रियायती आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी के दौरान गुरुवार को हंगामा हो गया। UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की मौजूदगी में यहां लोगों ने हंगामा कर दिया। ST कोटे में दूसरों के नाम निकलने पर यह विवाद हुआ। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. अजमेर में कारोबारी की हत्या कर शव जमीन में गाड़ा
अजमेर में प्रॉपर्टी कारोबारी को उसी के दोस्तों ने मार डाला। इसके बाद उसकी लाश का ठिकाने लगाने के लिए 6 फीट गड्डा खोदकर मिट्टी में दबा दिया। 13 अक्टूबर से वह घर से लापता था। 15 अक्टूबर की रात पुलिस ने बॉडी केसरपुरा गांव के जंगल से निकलवाई है। पूरी खबर पढ़ें 7. महिला ने मनचले को पीटा:बस स्टैंड पर थप्पड़ जड़े
सीकर के फतेहपुर कस्बे के बावड़ी गेट बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर एक महिला ने बाइक सवार मनचले को थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि युवक नशे में महिला को परेशान कर रहा था। लगभग 5 से 7 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर के बिजनेसमैन को धमकी-इतनी गोलियां दागूंगा पीढ़ियां याद रखेंगी
गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के बदमाश ने जयपुर के एक बिजनेसमैन को धमकी दी है। अमेरिका में बैठे बदमाश हैरी बॉक्सर उर्फ हरी ने कॉल कर बिजनेसमैन को धमकाया है। कहा- इतनी गोलियां दागूंगा कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. उदयपुर में कार के इंजन में बैठा अजगर
उदयपुर में एक कार के अंदर अजगर आने से हड़कंप मच गया। अजगर कार के इंजन के ऊपर बैठा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू टीम ने मौके पर जाकर अजगर को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
17 अक्तूबर को दौसा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से “आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान”, “वोकल फॉर लोकल अभियान” और “दीपावली स्नेह मिलन” का आयोजन होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे।
