झुंझुनूं में तेज रफ्तार कार ने नेशनल हाईवे-11 पर 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्त के साथ घूमने जा रहा था। हाईवे पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। रेहान को सड़क पर तड़पता देख उसका दोस्त डर गया। रोते हुए रेहान के घर गया और उसके परिजनों से बताया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हाईवे जाम कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर डिप्टी एसपी गोपाल ढाका और शहर कोतवाल श्रवण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर जाम खुलवाया। आधे घंटे तक बच्चे का शव सड़क पर पड़ा रहा। हादसा रविवार सुबह 9:30 बजे हाईवे पर मलसीसर रोड के पास हुआ। मौके पर मौजूद नगर परिषद के डंपिंग यार्ड के चालक राजेश ने बताया- टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर सीआई श्रवण कुमार ने बताया- अंसारी कॉलोनी निवासी सद्दाम लीलगर का बेटा रेहान अपने दोस्त के साथ घूमने जा रहा था। दोनों मलसीसर सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक काले रंग की किआ (Kia) कार तेज रफ्तार में आई और रेहान को टक्कर मार दी। दोस्त ने रेहान के घर जाकर परिजनों घटना के बारे में बताया। दोस्त ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी सीआई श्रवण कुमार ने बताया- हादसे की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर जाम खुलवाया। ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे के शव को पिकअप में रखकर बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मॉर्च्युरी के बाहर भी परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी कार ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। रेहान चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। ये खबर भी पढ़ें ट्रक-बस में भिड़ंत, सरकारी टीचर समेत दो की मौत:सवारियां लेकर गुजरात जा रही थी बस, सामने से आए ट्रक से भिड़ी; 10 घायल जालोर में निजी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस कंडक्टर और सरकारी टीचर की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सांचौर के निजी और सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)