लुधियाना में नेशनल कमीशन फॉर वुमन (NCW) की सदस्य ममता कुमारी ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज और उत्पीड़न से जुड़ी 44 शिकायतें उनके पास आई। उन्होंने ज्यादातर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों पर उन्होंने अफसरों को 15 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। शिकायत सुनने के लिए महिलाओं को बचत भवन में बुलाया गया। बचत भवन में ममता कुमारी ने जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट, लुधियाना रूरल पुलिस और खन्ना पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याएं सुनी और मौके पर उनका न वराण करवाया। हर महिला को न्याय दिलाना प्राथमिकताः ममता ममता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। हर महिला को न्याय दिलाना एनसीडब्ल्यू की प्राथमिकता है। महिलाएं बेझिझक शिकायत दर्ज करें, आयोग हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लें और जांच करके कार्रवाई करें। महिलाओं की शिकायतों के लिए मॉनिटरिंग कमेटी बनाएं उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि हर शिकायत की मॉनिटरिंग के लिए विशेष कमेटी बनाई जाए और समय सीमा तय करके कार्रवाई रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने कहा– पहली बार किसी ने हमारी बात सुनी सुनवाई में आई महिलाओं ने बताया कि यह पहली बार है जब उनकी शिकायतें तुरंत सुनी और निपटाई गईं। उन्होंने कुछ दंपतियों की मौके पर सुलह कराई , जबकि कुछ गंभीर मामलों को पुलिस जांच के लिए भेजा गया। तेरे मेरे सपने सेंटर से जुड़े युवाओं को परामर्श बैठक के दौरान ममता कुमारी ने ‘तेरे मेरे सपने’ सेंटर की पहल की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को शादी से पहले भावनात्मक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक परामर्श देता है। “यह केंद्र युवाओं को स्वस्थ और सफल वैवाहिक जीवन के लिए तैयार करता है। समाज तभी मजबूत बनेगा जब महिलाएं सुरक्षित और सशक्त हों।