डीडवाना में दौलतपुरा प्रीमियर लीग (DPL) सीजन का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। खिताबी मुकाबले में रामसाबास टीम ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि नईम गहलोत और युवा नेता इरशाद खान (दौलतपुरा) उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नईम गहलोत ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारा, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। इरशाद खान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाते हैं। समापन समारोह में आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामीण, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सफल आयोजन के लिए समिति और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।
