Petrol Diesel Price Today 23 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और लाल सागर में तेल टैंकरों पर हमलों के कारण गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें छह हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो ब्रेंट का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। वहीं, फिर से बढ़ते क्रूड के दाम भारत में महंगाई बढ़ा सकते है, ऐसी आंशका जताई जा रही है।
