भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 168 अंक की बढ़त के साथ 82,197 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में भी सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 0.40 फीसदी या 316 अंक की तेजी के साथ 82,341 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर और 4 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.46 फीसदी या 117 अंक की बढ़त के साथ 25,260 पर ट्रेड करता दिखा।
