Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने का भाव रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। इससे जूलरी बनवाने वालों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा हो गई है। जिन्हें शादी के लिए जेवर खरीदने हैं, उनका बजट गड़बड़ा रहा है। बुधवार को भी सोने ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में यह 0.37 फीसदी या 470 रुपये की बढ़त के साथ 1,26,726 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह कीमत अर्ली ट्रेड में 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो सोने का नया ऑल टाइम हाई लेवल है।

You missed