Bank of Baroda Home Loan: अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो पहले विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दरों के बारे में जान लें। जहां सबसे कम ब्याज दर और सबसे कम प्रोसेसिंग फीस हो, वहां से होम लोन लेना चाहिए। होम लोन की ब्याज दर में थोड़ा सा अंतर भी लॉन्ग टर्म में बड़ा असर डाल सकता है। इसलिए होम लोन लेने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन पर कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।