Petrol Diesel Price Today 21 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरु हुए सैन्य संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में एक बार फिर से आग लग गई है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि, आज इसमें थोड़ी कमी दिखाई दी। लेकिन इस संघर्ष के चलते तेल की कीमतों में आए उछाल का असर भारत के तेल आयात बिल पर दिख रहा है। जून में देश का कच्चे तेल का आयात बिल एक साल पहले के मुकाबले 48 फीसदी बढ़कर 14.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि इस साल भारत ने पिछले साल की तुलना में कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदा।