नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जैसलमेर से है। यहां बस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। बुधवार सुबह इलाज के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जैसलमेर में बस से जलते हुए कूदे यात्रियों का वीडियो
जैसलमेर में मंगलवार को बस में आग लगने के बाद जलते हुए कूदे यात्रियों का वीडियो सामने आया है। बचने के लिए झुलसे लोग खिड़कियों से कूदे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- आग से ​महिलाओं के कपड़े पूरी तरह से जल गए थे। लाज-शर्म के चलते वे एंबुलेंस में नहीं जा रही थीं। हमने कपड़े मंगवाकर उनका शरीर ढंका। पूरी खबर पढ़ें 2. जैसलमेर बस अग्निकांड में अब तक 21 मौत
जैसलमेर में स्लीपर बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या 21 हो गई है। हादसे में झुलसे 10 साल के बच्चे ने भी आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब भी 4 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। हादसे के बाद मंगलवार देर रात बस मालिक और ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पूरी खबर पढ़ें 3. महंगी कार-बाइक का शौकीन इंजीनियर
इंदिरा गांधी पंचायती राज विकास संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर रामावतार मीणा के जयपुर, गंगापुर सिटी, करौली समेत 12 से अधिक ठिकानों पर ACB ने छापेमारी की। एसीबी को 2.77 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली। XEN के जयपुर स्थित घर से कंपास (जीप), कार, 3 लाख कैश, एक बुलेट बाइक और बेनामी संपत्ति के डॉक्यूमेंट्स मिले। पूरी खबर पढ़ें 4. जयपुर में स्कूल बस ने मां-भाई के सामने बच्ची को कुचला
जयपुर में एक 7 साल की मासूम को मां और भाई के सामने स्कूल बस ने कुचल दिया। मासूम उसी बस से उतरकर घर की ओर दौड़ी थी, तभी ड्राइवर ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी। बच्ची की दर्दनाक मौत को देख कर मां बेहोश हो गई। मौके पर पहुंचे बच्ची के पिता काफी समय तक शव से लिपटकर रोते रहे। पूरी खबर पढ़ें 5. IIT जोधपुर ने बनाई रॉकेट को भेजकर वापस लाने की तकनीक
IIT जोधपुर ने एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स की तरह अंतरिक्ष से रॉकेट को वापस लॉन्चिंग पैड पर लाने की तकनीक विकसित की है। आईआईटी ने रॉकेट में लगने वाले हाइपरसोनिक स्क्रैमजेट इंजन बनाने का भी काम किया है। इस इंजन के साथ ऑक्सीजन टैंक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. महिला ने ठगों को फंदे की फोटो भेजकर सुसाइड किया
कोटा में प्राइवेट टीचर की पत्नी ने साइबर ठगी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। ठगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप में महिला को जोड़कर पैसे डबल करने का झांसा देकर फंसाया था। इस तरीके से करीब 5 पांच लाख रुपए ठग लिए थे। महिला ने सुसाइड से पहले ठगों को फंदे का फोटो भी भेजा था। पूरी खबर पढ़ें 7. हाईकोर्ट ने देशभर में जीएम फूड की बिक्री-आयात पर लगाई रोक
राजस्थान हाईकोर्ट ने देशभर में जेनेटिकली मॉडिफाइड फूड की बिक्री, निर्माण, वितरण और आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसको लेकर केंद्र सरकार को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जीएम फूड से संबंधित रेगुलेशन 6 महीने में बनाने के लिए कहा। पूरी खबर पढ़ें 8. रेलिंग तोड़कर चाय की थड़ी में घुसा ट्रेलर, भगदड़ मची
राजसमंद में तेज रफ्तार ट्रेलर हाईवे पर लगे जिगजैग बेरिकेड्स के कारण बेकाबू हो गया। ट्रेलर रेलिंग को तोड़ता हुआ सर्विस लेन में लगी चाय की थड़ी में घुस गया। हादसे में एक युवक के पैर और ड्राइवर के सिर में हल्की चोट आई है। समय रहते लोग चाय की थड़ी से भाग गए वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. पानी की समस्या से परेशान 2 युवक टंकी पर चढ़े
जयपुर के आमेर इलाके में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान होकर वार्ड पंच प्रतिनिधि राजेश कुमार मीणा सहित दो लोग बुधवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए…एक युवक ने मौके से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 16 अक्टूबर को आएंगे जयपुर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 16 अक्टूबर को जयपुर के दौरे पर आएंगे। वह उत्तर-पश्चिम रेलवे के 65 छोटे स्टेशनों पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।