Pharma Stocks Rise: शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद सोमवार को फार्मा सेक्टर निवेशकों के लिए सबसे मजबूत रहा। दवा कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी से निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.82 फीसदी या 466 अंकों तक चढ़ गया, जबकि कुछ कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत घरेलू कारोबार, बेहतर कमाई की उम्मीद और बाजार की अस्थिरता के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश ने इस सेक्टर को सहारा दिया है।
