Stock Market Fall Today: भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 0.57 फीसदी या 442 अंकों की गिरावट के साथ 77,708 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.39 फीसदी या 95.80 अंक की गिरावट के साथ 24,238 पर बंद हुआ है। एनएसई पर ट्रेडेड 3,390 शेयरों में से 1779 शेयर हरे निशान पर, 1501 शेयर लाल निशान पर और 110 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए। आज 88 शेयर अपर सर्किट में और 90 शेयर लोअर सर्किट में बंद हुए हैं।