पंजाब युवा कांग्रेस ने आज लुधियाना स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी के लिए न्याय की मांग को लेकर था, जिसने कथित तौर पर आरएसएस सदस्यों पर बचपन में यौन शोषण और रेप का आरोप लगाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। युवा कांग्रेस नेता शुभ सेखों ने आरोपियों के खिलाफ गहन जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इन जघन्य अपराधों के लिए आरएसएस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”सेखों ने आगे आरोप लगाया कि “आरएसएस सदस्यों को ऐसी गतिविधियों में शामिल देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। यह उनका स्वभाव है, यह उनके चरित्र और प्रशिक्षण को दर्शाता है। RSS का इतिहास धमकी देने का- युवा कांग्रेस नेता युवा कांग्रेस नेता शुभ सेखों ने आगे कहा कि उनका दुर्व्यवहार और धमकी देने का इतिहास रहा है और यह स्पष्ट है कि ऐसा व्यवहार उनकी विचारधारा में गहराई से समाया हुआ है।” प्रदेश अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा के नेतृत्व में, प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए आनंदू अजी और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की। पंजाब युवा कांग्रेस ने घोषणा की है कि मांगें पूरी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस मामले ने व्यापक आक्रोश पैदा किया है और कई लोगों ने आनंदू अजी के सुसाइड नोट में नामजद आरएसएस सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच कर रही है।