Gold Silver Price Today: सोने की कीमतें इस हफ्ते भी गिरावट के साथ बंद हुई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर से शुरू होने से यूएस फेड रेट के बढ़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। इससे सोने की कीमतों पर दबाव दिखाई दे रहा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज शनिवार को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,07,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।