Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी सोने में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा भाव 1.57 फीसदी या 1960 रुपये की बढ़त के साथ 1,26,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह सोने का नया ऑल टाइम हाई लेवल है। वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी चिंताओं और यूएस फेड द्वारा आगे भी रेट कट करने की उम्मीदों से सोने की सेफ हैवन डिमांड मजबूत हो रही है।
