LG Electronics IPO listing: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर आज मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ है। इस शेयर ने आईपीओ में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न दिया है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर करीब 50 फीसदी के प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए हैं। बीएसई पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 1,715 रुपये पर लिस्ट हुआ, यह इश्यू प्राइस 1,140 रुपये से 575 रुपये या 50.44% अधिक है। वहीं एनएसई पर कंपनी का शेयर 1,710.10 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 50.01% का प्रीमियम दर्शाता है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर उम्मीद से अधिक प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 37 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट होने का संकेत दे रहा था।