Mahindra & Mahindra Share Price: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 203 अंक की बढ़त के साथ 77,388 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 45 मिनट पर यह 213 अंक की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। वहीं, इस समय एनएसई निफ्टी 0.23 फीसदी या 57 अंक की बढ़त के साथ 24,136 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। इस समय निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी और बजाज फाइनेंस के शेयर दिखाई दिए।