राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त, संयुक्त एवं उप निदेशक पदों पर पदोन्नत 70 शिक्षा अधिकारियों में से 65 के चयन आदेश जारी किए हैं। शेष अधिकारियों के आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है। शिक्षा विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने 26 सितंबर को पदोन्नति की अनुशंसा की थी। इसके आधार पर संयुक्त शासन सचिव (शिक्षा ग्रुप-2) मनीष गोयल ने चयन आदेश जारी किए। पदोन्नत अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित चयन तिथि से या उसके बाद कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
