राज्य सरकार के आईएफएमएस 3.0 (इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) पर उपलब्ध वेतन भुगतान डेटा की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ कार्मिकों को अनियमित रूप से अधिक वेतन, एनपीए, एचआरए, एचडीए और डीए जैसे भत्तों का भुगतान किया गया है।