Jaisalmer Bus Fire Update : जैसलमेर। जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में मंगलवार अपराह्न में थईयात मार्ग पर लगी आग ने हर किसी की रूह कंपा दी। दीपावली की छुट्टियों पर मुस्कुराते चेहरे अचानक चीखों में बदल गए। आग में घिरी बस 50 मीटर तक दौड़ी। कोई रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था, कोई सामान लेने, तो कोई अपने गांव लौटने की जल्दी में था, लेकिन कुछ ही पलों में बस आग का गोला बन गई। भीषण आग की लपटों में घिरी बस को जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। हवा में उठते धुएं और आग के बीच यात्रियों की चीखें सुनाई दे रही थीं-हमें बचा लो! कई यात्री खुद को बचाने के लिए बस से कूद पड़े।
