ITR Filing 2026: बेहतर सैलरी, अच्छा पद और नए मौकों के लिए अक्सर लोग नौकरी बदलते रहते हैं। लेकिन इसी भागदौड़ में कई लोग ITR भरते समय गलती कर बैठते हैं। अगर आपने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एक से ज्यादा कंपनियों में काम किया है, तो इस बार रिटर्न दाखिल करते समय सामान्य कर्मचारियों की तुलना में आपको थोड़ी ज्यादा सावधानी रखनी होगी। इनकम टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछली कंपनी की सैलरी या TDS की जानकारी छूट गई तो टैक्स का हिसाब गड़बड़ा सकता है। इसका असर रिफंड पर भी पड़ सकता है और जरूरत पड़ने पर आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी आ सकता है।
