भारत के 7.37 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी का एक हिस्सा हर महीने प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ में जाता है। अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि यह पैसा कहां इन्वेस्ट होता है? पीएफ खातों का प्रबंधन करने वाला संगठन EPFO इस पैसे को अलग-अलग जगह इन्वेस्ट करता है। अब इस इन्वेस्टमेंट से मिलने वाले रिटर्न को बढ़ाने की तैयारी हो रही है। ईपीएफओ तीन सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स- कर्मचारी भविष्य निधि, पेंशन योजना और डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस कवर (EDLI) के तहत निवेश पर मिलने वाले रिटर्न के लिए अलग-अलग बेंचमार्क अपनाने की तैयारी कर रहा है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
