बीकानेर। नोखा क्षेत्र के काकड़ा गांव में सोमवार को कैंपर गाड़ी और कार में भिड़ंत हो गई, जिससे कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो जने गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए नेाखा के राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया।