Kalyan Jewellers Share Price: शेयर बाजार आज बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.31 फीसदी या 238 अंक बढ़कर 76,741 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.34 फीसदी या 80.75 अंक की बढ़त के साथ 23,962 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, एयरटेल, इटरनल और इंडिगो में दर्ज हुई। वहीं, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।