नागौर। सोमवार शाम नागौर-लाडनूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेह बायपास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रुई से भरे एक कंटेनर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग पूरे कंटेनर में फैल गई और मौके पर धुएं का गुबार छा गया। आग बुझाने के लिए कंटेनर को जेसीबी से तोड़ना पड़ा। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
