जोधपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने जोधपुर जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) की मान्यता रद्द कर दी है। वर्तमान में डीसीए के अध्यक्ष धनंजय सिंह खींवसर हैं। डीसीए की मान्यता रद्द होने से जोधपुर के क्रिकेट से जुड़े अन्य लोगों में हलचल मच गई है। आरसीए कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने बताया कि लोकपाल में कमेटी के तीन और सदस्यों के खिलाफ आरसीए के संविधान के खिलाफ काम करने को लेकर शिकायत की है। जिसमें प्रतापगढ़ के पिंकेश जैन, अलवर के मोहित यादव और सीकर के आशीष तिवाड़ी शामिल हैं।
