BPCL Share Price Fall: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार का दिन गिरावट लेकर आया। ग्लोबल मार्केट में क्रूड के दामों में आई तेजी के बाद बीएसई और एनएसई के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। निफ्टी नेक्स्ट-50 में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, एबीबी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर प्राइस में गिरावट देखने को मिली।
