Share Market Fall on 8th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर 2.06 फीसदी या 1606 अंक की भारी गिरावट के साथ 76,573 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 2.02 फीसदी या 493 अंक की गिरावट के साथ 23,905 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बाजार में इस गिरावट के बीच भी कई शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी 500 पैक के टॉप गेनर्स में कल्याण ज्वैलर्स, अनंत राज, चेन्नई पेट्रोलियम, एमसीएक्स और एथर एनर्जी दिखाई दिए।
