Aegis Logistics Share Price Fall: शेयर बाजार में बुधवार (8 जुलाई) को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स दोपहर 3 बजे 1870 अंकों की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी-50 में 580 अंकों कि गिरावट देखने को मिली। इस दौरान एनएसई के कई स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। नेशनल स्टैंडर्ड में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा, जबकि कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर, एजिस लॉजिस्टिक्स, फिनकर्व फाइनेंशियल सर्विसेज और साउथ इंडियन बैंक के शेयर प्राइस में भी 7 से 9 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।