IOCL Share Price Fall: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन बहुत बुरी गिरावट लेकर आया। बीएसई सेंसेक्स 1677 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। गिरावट इतनी बड़ी थी कि इसके 30 शेयरों में से एक भी हरे निशान के साथ बंद नहीं हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी में 516 अंकों की गिरावट देखने को मिली। इस जबरदस्त गिरावट के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयरों में 4.71 फीसदी तक की गिरावट आई। दरअसल मिडिल ईस्ट में फिर से सैन्य तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया है। इसका असर तेल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला।
