भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राष्ट्रवाद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प आज भी देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। गोयल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान एवं उनके आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मीडिया सह प्रभारी नयन माघाणी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश तांबी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुर्यवंशी एवं अजय सिंह चौहान, जिला मंत्री प्रिया ज्ञानानी, सह कार्यालय मंत्री कमलेश जायसवाल, सोशल मीडिया सह-संयोजक राज सिंह राठौड़ सहित जिला पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिला शक्ति, युवा शक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
