भरतपुर में पड़ोसी ने एक महिला पर ग्राइंडर से हमला कर दिया। महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। मामला जिले के मथुरा गेट थाना इलाके का है। इससे पहले पड़ोसी ने महिला के पति पवन पर भी परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे से मारपीट की है। दरअसल, पवन ने बताया- श्याम सुंदर पक्ष का उसके किसी पहचान वाले से झगड़ा हुआ था। उसका मामला कोर्ट में चल रहा है। श्याम सुंदर चाहता था कि पवन और परिजन उसके पक्ष में गवाही दें लेकिन, पवन का परिवार श्याम सुंदर के पक्ष में गवाही देने के लिए राजी नहीं था। दुकान पर जाकर महिला के पति को पीटा पवन ने बताया- घर से 400 मीटर की दूरी पर मेरी सब्जी की दुकान है। शनिवार सुबह मैं दुकान पर सामान जमा रहा था। तभी मेरा पड़ोसी श्याम सुंदर अपने परिजनों के साथ मेरी दुकान पर आया। वह डंडा लेकर आया था। आते ही उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला और उसके बेटे को भी पीटा पवन से मारपीट करने के बाद पड़ोसी श्याम सुंदर दुकान से चला गया। वहीं कुछ देर बाद पवन की पत्नी और बेटा दुकान आ रहे थे। रास्ते में श्याम सुंदर की परचून की दुकान है। श्याम सुंदर ने अपनी ही दुकान के सामने से गुजर रही पवन की पत्नी मंजू और बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। महिला पर ग्राइंडर से हमला किया इसके बाद श्याम सुंदर के बेटे लवकुश, पवन के बेटे अंशु के पीछे मारने के लिए भागा। ये देखकर अंशु बचने के लिए वहां से भाग गया। श्याम सुंदर की दुकान में ग्राइंडर रखा था। ग्राइंडर से मंजू के हाथों को काटने की भी कोशिश की। घटना में पवन के चेहरे पर और मंजू के हाथों में चोट आई है। पवन और मंजू ने मथुरा गेट थाने में FIR दर्ज करवाई है। FIR दर्ज, जांच जारी मथुरा गेट SHO हरलाल मीणा ने बताया- पति-पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।