अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों समेत अहम मुद्दों पर बातचीत का अगला दौर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकता है. 11 जुलाई को प्रस्तावित इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, होर्मुज स्ट्रेट और प्रतिबंधों में राहत जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.