जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नए परिसर में चार छात्रों ने गाली-गलौज करने के बाद एक छात्र को पीट दिया। पीड़ित छात्र ने रैगिंग करने का आरोप लगाकर एक नामजद व तीन अन्य छात्रों के खिलाफ भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज कराया है।