दीपावली से पहले बीकानेर हो राज्य के अन्य टू टीयर शहर। सभी जगह इन दिनों खासतौर पर त्योहारी सीजन में खुदरा बाजार में खासी रौनक पर है। दिन भर की रफ्तार शाम होते-होते चरम पर पहुंच जाती है। रोशनी से जगमग बाजारों में ग्राहक मानो उमड़ पड़ते हैं। हालांकि, इस बार खरीदी का चेहरा बदला हुआ है। पर्स में नकदी कम, मोबाइल में कार्ड ऐप ज्यादा दिख रहे है। त्योहारी बिक्री में अब नकदी की हिस्सेदारी घट रही है और फाइनेंस व क्रेडिट कार्ड का दबदबा तेजी से बढ़ा है। दुकानदारों के अनुसार, 5 हजार से लेकर 1 लाख तक के प्रोडक्ट्स में 60 फीसदी से ज्यादा बिक्री अब क्रेडिट कार्ड या फाइनेंस स्कीम पर हो रही है। यह ट्रेंड पूरे प्रदेश में खासतौर से टीयर टू के शहरों में दिख रहा है।