Bank of Baroda Share Fall: भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। निफ्टी नेक्स्ट-50 में 293 अंकों या 0.41 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी नेक्स्ट-50 ओपनिंग के समय 72,422 के लेवल पर था इसके बाद इसने 72,463 के हाई लेवल को छुआ। इस तेजी के साथ ही निफ्टी नेक्स्ट-50 के कुछ शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली है। सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर इसके टॉप-5 लूजर्स की लिस्ट में डीमार्ट, टाटा कैपिटल, बैंक ऑफ बडौदा, गेल इंडिया शामिल थे।