Indra Nooyi Interview: पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई का एक इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। वजह है उस इंटरव्यू के दौरान उनकी कुछ ऐसी टिप्पणियां, जिसने भारत, चीन और अमेरिका को लेकर लोगों के बीच जमकर बहस छेड़ दी है। किसी को उनकी बातों में सच्चाई लग रही है, तो किसी को यह सिर्फ बाहर बैठकर देश की आलोचना करना लग रहा है।
