LPG Cylinder Price: महीने के पहले दिन लोगों को सरकार ने महंगाई से राहत दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 183.50 रुपये की कमी की गई है, इस कटौती के बाद अब इसका रेट 2930 रुपये हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपये था। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस साल यह पहली बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कमी की गई है।