Gold Price Today: सोने की कीमत में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भाव काफी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1800 रुपये गिरकर 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 1650 रुपये गिरकर 1,28,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1350 रुपये गिरकर 1,05,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया है।