डीग में सरकार के निर्देश पर ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और उन्हें सशक्त बनाना है।
मंगलवार को कामां उपखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए। इनमें उपखंड प्रशासन ने कई वर्षों से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर पात्र ग्रामीणों को मालिकाना हक सौंपे। 2 परिवारों को आवास पट्टे सौंपे
कामां उपखंड की ग्राम पंचायत सोनोखर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 2 परिवारों को आवास पट्टे दिए गए। शिविर में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।
सोनोखर पंचायत के दांदेड़ा निवासी खेम सिंह पुत्र गोविंद सिंह और गुरीरा निवासी रमेश पुत्र बाबूलाल को उनके आवास के पट्टे मौके पर ही तैयार कर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदान किए। पट्टे मिलने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ऐंचवाड़ा में एक परिवार को आवास पट्टा जारी किया
इसी तरह कामां उपखंड की ग्राम पंचायत ऐंचवाड़ा में भी ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान बादीपुर निवासी यादराम पुत्र करतार के आवास संबंधी दस्तावेज पूरे कर उन्हें मौके पर ही आवास का पट्टा जारी किया गया।
लाभार्थी यादराम और उनके परिजनों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें गांव में ही अपना अधिकार मिल गया, जिससे दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
