झगड़े के दौरान मायके जाने की बात पर गुस्साए पति ने पत्नी को मार डाला। कुल्हाड़ी से सिर पर और लठ से हाथ पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए। पत्नी निढाल होकर गिर पड़ी तो भाग निकला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने फरार पति को पकड़ लिया। यह गांव के बाहर ही छिपा था। आज कोर्ट में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी पति ने कहा- उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। ऐसे में रोज लड़ाई-झगड़े होते थे। हत्या वाले दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और पत्नी मायके जाने की कह रही थी। वहीं पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया- आरोपी ने पत्नी के लठ मारकर दोनों हाथ और एक पैर तोड़ दिया था। कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। मामला बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के इटाला गांव का है। अवैध संबंधों का शक था सज्जनगढ़ SHO धनपत सिंह ने बताया- अखिलेश गरासिया (32) को उसकी पत्नी शोभा (30) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अखिलेश को अपनी पत्नी के चरित्र और अवैध संबंधों को लेकर शक था, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। मायके जाने निकली और कुल्हाड़ी मार दी SHO ने बताया- शुक्रवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद से तंग आकर शोभा अपने मायके जाने के लिए घर से निकल गई। तभी गुस्से में अखिलेश ने उसे रोक लिया और आवेश में आकर कुल्हाड़ी और लठ से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अधमरी हालत में महिला ने अपने मायके में फोन कर हमले की जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल शोभा को परिजन तुरंत सज्जनगढ़ अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा रेफर किया गया। लेकिन घावों के गहरे होने के कारण अस्पताल पहुंचे ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति 2 दिन की रिमांड पर; हाथ-पैर तोड़ डाले पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को हुई इस हत्या के बाद शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। उदयपुर से आने वाली FSL की टीम के समय पर नहीं पहुंच सकी थी। इसके बाद आज रविवार तीसरे दिन दोपहर में शोभा का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उससे हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बांसवाड़ा के MG हॉस्पिटल पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. अमित भीमावत ने बताया- शव के दोनों हाथों की हड्डियां फ्रैक्चर थी और पैर की भी हड्डी टूटी थी। सिर पर कुल्हाड़ी के वार से खून बह जाने से मौत हुई है।
