लोग अक्सर यह शिकायत करते हैं कि बैंक बचत खाते पर बहुत कम ब्याज देते हैं। जब जमा राशि कम हो, तो ब्याज और घट जाता है। अधिकांश सरकारी और प्राइवेट बैंक आम तौर पर 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 2.5% से 3% की ब्याज दर ऑफर करते हैं। लेकिन कई स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर बढ़िया ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। यहां तक की बचत खाते पर ब्याज दर 5.5 फीसदी तक जा रही है। जबकि कई प्रमुख बैंक एफडी पर भी इतना ब्याज नहीं दे रहे हैं।