Cryptocurrency Market में तबाही मची हुई है। निवेशक जमकर बिकवाली कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर अतिरिक्त 100 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से क्रिप्टो मार्केट क्रैश कर गया है। करीब 16 लाख निवेशक अपने 19 अरब डॉलर से अधिक गंवा चुके हैं। कॉइनग्लास के 24 घंटे के आंकड़े बताते हैं कि क्रिप्टो इतिहास की सबसे बड़ी बिकवाली देखने को मिली है, जिसमें निवेशकों के 19 अरब डॉलर से अधिक डूब गए।