जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल के मामले में कहा कि भाजपा सरकार देश की लोकतंत्र को खत्म कर रही है। घोड़े, गधे, भैंस-बकरी की तरह सांसद-विधायक बिकने लगे हैं। सरकार लोकतंत्र को बर्बाद कर देगी। युवा अगर नहीं जागे तो देश का पता नहीं क्या होगा? जोधपुर प्रवास पर आए पूर्व सीएम गहलोत ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने को काफी गंभीर व चिंतनीय बताते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।
