पंजाब में फरीदकोट के तलवंडी रोड नहर पुल के पास एक ई-रिक्शा बेकाबू होकर नहर में गिर गया, जिससे एक पांच वर्षीय बच्चा राजस्थान नहर में डूब गया। सूचना पर सिटी पुलिस ने गोताखोरों से बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि बच्चे ने गलती से ई-रिक्शा की रेस दबा दी, जिसके चलते यह हादसा हो गया। बच्चे के डूबने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, फरीदकोट के संजय नगर बस्ती का रहने वाला सोनू कुमार अपनी पत्नी और पांच वर्षीय पोते के साथ किसी व्यक्ति का ई-रिक्शा लेकर आ रहा था। तलवंडी रोड नहर पुल के पास वह पीने के लिए पानी भरने के लिए रुका। सोनू और उसकी पत्नी नहर पुल के पास हैंडपंप से पानी भर रहे थे, जबकि उनका पोता ई-रिक्शा में रखे मोबाइल फोन को उठाने गया। रिक्शा सहित नहर में गिरा बच्चा इसी दौरान बच्चे ने गलती से ई-रिक्शा की रेस दबा दी, जिससे ई-रिक्शा बेकाबू होकर नहर में जा गिरा। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को तो नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। तलाशी अभियान जारी सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम और थाना सिटी के एसएचओ सतीश कुमार सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार खोजबीन जारी है। यहां देखें फोटो…
