Petrol Diesel Price On 22 June 2026: हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर हमले जारी रखने के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद सोमवार को ऑयल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 2.2 फीसदी उछल गया और 82.30 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इसके साथ ही WTI क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया। हालांकि, कुछ देर बाद ही क्रूड के दामों में फिर से गिरावट आ गई और यह 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ट्रेड करता दिखाई दिया।