तरनतारन पुलिस ने फिरौती और गोलीबारी की वारदातों में शामिल सत्ता नौशहरा गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके से तीन पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरोह विदेश में बैठे सरगना के इशारे पर व्यापारियों से फिरौती मांगता था और उन्हें डराने के लिए गोलीबारी करता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी तरनतारन जिले के वडिंग मोहनपुर निवासी हरप्रीत सिंह, महकप्रीत सिंह व अनमोल विदेश में बैठे गैंगस्टर सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशहरा के गिरोह से जुड़े हैं। कई वारदातों में सतनाम वांछित है। वह यहां अपने गुर्गों के सहारे नेटवर्क चलाते हैं। व्यापारियों को डराने के लिए घरों-दुकानों पर करते थे फायरिंग एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि यह गिरोह व्यापारियों से ऑनलाइन और फोन कॉल के जरिए फिरौती की मांग करता था। जो व्यापारी पैसे देने से इनकार करते थे, उन्हें डराने के लिए उनके प्रतिष्ठानों या घरों के बाहर फायरिंग की जाती थी। पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की तलाश कर रही थी। नेटवर्क तोड़ने में जुटी पुलिस एसएसपी ग्रेवाल ने जोर देकर कहा कि पंजाब में सक्रिय ऐसे विदेशी नेटवर्क को तोड़ने में लगी है। आरोपियों के खिलाफ थाना सरहाली में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी हो सके।
